AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 29 January 2021

शुक्रवार को 9 केन्द्रों पर 691 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया

 शुक्रवार को 9 केन्द्रों पर 691 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया 


खण्डवा 29 जनवरी, 2021 - जिले में 9 केन्द्रों पर शुक्रवार को कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण किया गया, जिसमें आषा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ए.एन.एम. स्वास्थ्य कर्मचारी, चिकित्सक के साथ-साथ निजी चिकित्सकों व निजी क्लीनिक के पेरामेडिकल स्टॉफ को टीके लगाये गये। सीएमएचओ डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल खंडवा में 3 केन्द्र बनाये गये जिसमें बी-1 केन्द्र पर 81, बी-2 टीकाकरण केन्द्र पर 91 बी-3 केन्द्र पर 74, सेंट रिचर्ड पम्पुरी हॉस्पिटल खंडवा में 81, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोट में 94, पिपलौद खास में 78, गांधवा 70, कोहदड में 49़, व बोरगांव बुजुर्ग में 73 टीकेे लगाये गये इस तरह से कुल 9 केन्द्रों पर 691 टीके लगे। 

No comments:

Post a Comment