रोजगार मेला 20 जनवरी को आईटीआई में आयोजित होगा
अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
खण्डवा 19 जनवरी, 2021 - आत्म निर्भर मध्यप्रदेश अभियान के तहत बेरोजगार युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से खण्डवा के शासकीय आईटीआई में 20 जनवरी को सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने इस मेले की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश अनुसार प्राचार्य शासकीय आईटीआई को कार्यक्रम स्थल पर कुर्सी, टेबल, मंच, माइक व इंटरनेट कनेक्शन आदि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को स्थानीय उद्योगों के प्रबंधकों से सम्पर्क कर युवाओं की भर्ती के लिए रिक्त पदों की जानकारी लेकर उन रिक्त पदों की पूर्ति इस मेले के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए है। सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत सचिवों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से रोजगार मेले के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए गए है। नगर निगम आयुक्त को मेला स्थल पर शुद्ध पेयजल व अस्थाई शौचालय की व्यवस्था के लिए तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एम्बूलेंस, सेनेटाइजर व थर्मल स्क्रेनिंग व्यवस्था व चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा गया है।
No comments:
Post a Comment