AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 30 January 2021

अवैध मदिरा विक्रय के मामले में 7 प्रकरण पंजीबद्ध, 2 गिरफ्तार

 अवैध मदिरा विक्रय के मामले में 7 प्रकरण पंजीबद्ध, 2 गिरफ्तार

खण्डवा 30 जनवरी, 2021 - जिला आबकारी अधिकारी खण्डवा श्री आर.पी. किरार ने बताया कि शनिवार को पुलिस जावर व आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जा रही विशेष अभियान के तहत खण्डवा जिले के ग्राम लखन गांव व केशुन में उपलम्भन कार्य किया जाकर अवैध मदिरा विक्रय के 7 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें से 30 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 2150 कि.ग्रा. महुआ लहान जप्त किया।

No comments:

Post a Comment