AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 28 January 2021

तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 10 फरवरी तक करें आवेदन

 तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 10 फरवरी तक करें आवेदन 

खण्डवा 28 जनवरी, 2021 - भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन विभाग द्वारा जल संरक्षण और समुचित जल प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए कई श्रेणियों में अवार्ड दिए जाएंगे। नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन के लिए आयोजित इस सम्मान में सर्वश्रेष्ठ राज्य, जिला, पंचायत, शहर, मीडिया, स्कूल, संस्था, संगठन, उद्योग, एनजीओं, इंडस्ट्री और सर्वश्रेष्ठ जल उपभोग एसोसिएशन की श्रेणियां निर्धारित की गई है। जल संरक्षण पर कार्य करने वाले इच्छुक व्यक्ति व संस्थान भारत सरकार की वेबसाइट www.cgwb.gov.in या www.mowr.gov.in पर अधिक जानकारी प्राप्त सकते है और 10 फरवरी तक आवेदन भी कर सकते है।

No comments:

Post a Comment