AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 23 January 2021

नेहरू युवा केन्द्र ने जिला व विकासखण्ड स्तर पर मनाया पराक्रम दिवस

 नेहरू युवा केन्द्र ने जिला व विकासखण्ड स्तर पर मनाया पराक्रम दिवस 


खण्डवा 23 जनवरी, 2021 - सुभाष चन्द्र बोस जी की 125 वी जयंती शनिवार को देश में पराक्रम दिवस के रूप ने मनाई गई। इसी क्रम में खंडवा में भी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर कल्याण गंज स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की प्राचार्य शोभा तोमर ने नेताजी श्री सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर खंडवा में सरस्वती शिशु मंदिर कल्याण गंज स्कूल में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जीवनी और उनके महान कार्यो पर संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्रीमती कौशिक ने बताया कि इस कार्यक्रम के अलावा विकासखण्ड स्तर पर भी नेताजी के जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि पंधाना में नेताजी की जीवनी पर केन्द्रित फिल्म बच्चो को दिखाई गई। ब्लॉक खालवा में रंगोली प्रतियोगिता, ब्लॉक किल्लोद में प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता, ब्लॉक हरसूद में भाषण प्रतियोगिता, ब्लॉक छैगाँवमाखन में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

No comments:

Post a Comment