AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 22 January 2021

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनेगी

 नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनेगी 

खण्डवा 22 जनवरी, 2021 - नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयंती 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जायेगी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा व विधायक श्री राम दांगोरे की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जायेंगे तथा उनके अदम्य साहस और राष्ट्र सेवा का स्मरण किया जायेगा। अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा।

No comments:

Post a Comment