AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 19 January 2021

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा सप्ताह का समापन हुआ

 नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा सप्ताह का समापन हुआ


खण्डवा 19 जनवरी, 2021 - नेहरू युवा केन्द्र, खण्डवा द्वारा मंगलवार को युवा सप्ताह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा एवं बीजेपी के जिला अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल और एस. एन. कॉलेज खण्डवा के प्राचार्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि श्री देवेन्द्र वर्मा ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यर्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर की। विधायक श्री वर्मा ने युवाओं संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू युवा केन्द्र युवाओं को एक अच्छा मंच प्रदान करता है जिससें युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाह करते है। 

विधायक श्री वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भारत युवाओं का देश है स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत बनाने में आज युवा तरूणाई अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए, हमें एक ऐसा भारत का निर्माण करना है जो विश्वगुरू के ओर अग्रसर हो। नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक ने राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत सप्ताह भर से चल रही गतिविधियों एवं नेहरू युवा केन्द्र के उद्देश्यों के बारे में बताया। जिले के विकासखण्ड स्तर पर राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत आयोजित गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री मनीष पंवार ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रगति नेहरू युवा मण्डल मथेला के अध्यक्ष श्री जगदीश यादव ने किया। 

No comments:

Post a Comment