AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 21 January 2021

महिला सम्मान अभियान पर केन्द्रित वाद विवाद प्रतियोगिता 23 जनवरी को

 महिला सम्मान अभियान पर केन्द्रित वाद विवाद प्रतियोगिता 23 जनवरी को

खण्डवा 21 जनवरी, 2021 - महिला सम्मान अभियान व क्रिएटिव चैलेंज कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री संतोष कौल डीएसपी यातायात खंडवा ने बताया कि इसी क्रम में 23 जनवरी 2021 को दोपहर 1 बजे महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘‘समानता सिर्फ नारा है महिलाएं ही अधिक पीडि़त होती है‘‘ रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता सभी शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालय के कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजीव भालेराव ने सभी प्राचार्यो को उनकी संस्था से वाद विवाद प्रतियोगिता के विषय के पक्ष एवं विपक्ष में एक-एक प्रतियोगी भेजने के निर्देश दिये है।

No comments:

Post a Comment