AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 30 January 2021

प्याज की फसल से पुष्पराज सिंह की आय बढ़ी, तो परिवार हुआ खुशहाल

 खुशियों की दास्ताँ

प्याज की फसल से पुष्पराज सिंह की आय बढ़ी, तो परिवार हुआ खुशहाल

खण्डवा 30 जनवरी, 2021 - पुनासा विकासखण्ड के ग्राम धारकवाड़ी निवासी पुष्पराज सिंह पिता नरेन्द्र सिंह पिछले कुछ वर्षो से अपनी 1 से 2 एकड़ कृषि भूमि में प्याज का उत्पादन कर रहेे थे। भण्डार गृह न होने से प्याज का उत्पादन होते ही उसे बाजार में चालू मूल्य पर ही बेचना पड़ता था चाहे प्याज का भाव बाजार में कम ही हो, क्योंकि इतनी प्याज रखने के लिए उनके पास जगह नही थी और प्याज खराब होने का डर लगा रहता था। ऐसा करने में प्याज का मूल्य ठीक नही मिल पाता था। कभी कभी तो लागत भी निकालना मुश्किल था। 

एक दिन उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने पुष्पराज सिंह को सलाह दी कि सरकार ने प्याज भण्डार गृह बनवाने के लिए योजना प्रारंभ की है, जिसमें 50 टन क्षमता का गोदाम बनाने के लिए उन्हें  3.50 लाख रूपये की मदद मिल सकती है। इसमें से आधी राशि अर्थात 1.75 लाख रूपये उन्हें अनुदान के रूप में मिल जायेगी। पुष्पराज सिंह ने सलाह मानकर योजना के लिए आवेदन कर दिया और कुछ दिनों में गोदाम बनकर तैयार हो गया। अब प्याज का उत्पादन होने के बाद बेचने की जल्दी नही रहती, बल्कि पुष्पराज सिंह को जब लगता है कि बाजार में प्याज का भाव अधिकतम है, तभी वह गोदाम से निकालकर प्याज बेच देता है, इससे उसकी आय पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है। आय बढ़ने से अब पुष्पराज सिंह व उसका परिवार बहुत खुश है।  

No comments:

Post a Comment