AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 21 December 2018

ओंकार महोत्सव में श्रोतागण, शुभा मुद्गल के गायन का आनंद ले सकेंगे

ओंकार महोत्सव में श्रोतागण, शुभा मुद्गल के गायन का आनंद ले सकेंगे 

खण्डवा 21 दिसम्बर, 2018 - आगामी 30 एवं 31 दिसम्बर को ओंकारेश्वर में दो दिवसीय ‘‘ओंकार महोत्सव‘‘ आयोजित होगा। कार्यक्रम में सुश्री शुभा मुद्गल, श्री निलाद्री कुमार, सुश्री अमृता जोशी एवं सुश्री सुनीता भुयान एवं अन्य राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात कलाकार एवं रंगकर्मी अपनी प्रस्तुति देंगे। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि इस दो दिवसीय महोत्सव के दौरान श्रोतागण देश की जानी मानी गायिका शुभा मुद्गल अपनी प्रस्तुति देंगी। सुश्री शुभा मुद्गल हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत, खयाल, ठुमरी, दादरा एवं प्रचलित पॉप संगीत के क्षेत्र में देश विदेश में जाना माना नाम है। सुश्री मुद्गल को वर्ष 1996 में सर्वश्रेष्ठ गैर फिचर फिल्म संगीत निर्देशन का नेशनल अवार्ड अमृत बीज के लिए मिला था। वर्ष 1998 में सुश्री शुभा मुद्गल को संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए गोल्ड प्लांक अवार्ड मिल चुका है। उन्हें शिकागो में वर्ष 1997 में आयोजित 34 वीं अन्तर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में फिल्म ‘‘डांस ऑफ द विंड‘‘ के लिए भी अवार्ड मिल चुका है। साथ ही वर्ष 1959 में इलाहबाद में जन्मी सुश्री शुभा मुद्गल भारत सरकार के पद्म श्री सम्मान से वर्ष 2000 में सम्मानित भी हो चुकी है। सुश्री शुभा मुद्गल को भक्ति संगीत एवं सूफी संगीत के क्षेत्र में भी महारत हासिल है। 

No comments:

Post a Comment