AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 30 December 2018

ओंकारेश्वर में ‘‘ओंकार महोत्सव‘‘ का हुआ शुभारंभ 






खण्डवा 30 दिसम्बर, 2018 - जिले के ओंकारेश्वर में दो दिवसीय ओंकार महोत्सव का रविवार को विधिवत शुभारंभ मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शुभारंभ अवसर पर विधायक श्री पटेल ने संबोधित करते हुए ओंकार महोत्सव आयोजन के लिए कलेक्टर श्री गढ़पाले के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षो में इस आयोजन को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास किया जायेगा।  इस दौरान खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष ओंकारेश्वर श्री अंतर सिंह बारे, कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले व प्रबंधक ट्रस्टी श्री देवेन्द्र सिंह राव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।
विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि लगभग 28 वर्ष पूर्व ओंकारेश्वर में इसी तरह का नटराज उत्सव आयोजित हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह जारी नही रह सका। उन्होंने कहा कि ओंकार महोत्सव का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने अपने संबोधन में कहा कि ओंकार महोत्सव के माध्यम से यहां के इतिहास व संस्कृति की जानकारी नागरिकों को मिलेगी। उन्होंने इस अवसर पर महोत्सव के तहत दो दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने इस अवसर पर कहा कि ओंकार महोत्सव के दौरान रात्रि में श्रोताओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शास्त्रीय गायन के लिए विख्यात सुश्री शुभा मुद्गल का गायन सुनने को मिलेगा। साथ ही निलाद्री कुमार का जिटार वादन का आनंद भी रसिक श्रोतागण ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर, उड़ीसा के जाने माने प्रिंस डांस गु्रप की प्रस्तुति भी दर्शकों को देखने को मिलेगी।
   इससे पूर्व ओंकारेश्वर में भगवान ओंकार का डोला नोकाविहार करते हुए अभय घाट तक पहुंचा जहां प्रथम बटालियन इंदौर के पुलिस बैंड द्वारा उसे सलामी दी गई। इस दौरान रूद्राभिषेक कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। प्रातकाल से ही योग एवं ध्यान कार्यक्रम के कार्यक्रम सम्पन्न हुए तथा हेरीटेज वाॅक, सैलानी टापू पर जल क्रीडा, का आनंद भी पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों ने लिया। दोपहर में ओंकार विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान कंागड़ा संस्थान हिमाचल प्रदेश के डाॅ. रामनारायण ठाकुर शिव स्वरूप एवं शिव चिंतन के विविध आयाम विषय पर अपने विचार रखेे। इसके अलावा डाॅ. मुरलीधर चाॅंदनीवाला ने ॐ की उत्पत्ति तथा लोक तत्व में ॐ के महत्व विषय पर प्रकाश डाला। ओंकार महोत्सव में फूड फेयर चटोरा चटखारा मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें पर्यटक अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद लिया। इसके साथ ही ओंकार हाट ‘‘क्राफ्ट मेला‘‘ भी आयोजित किया गया।

No comments:

Post a Comment