AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 31 December 2018

नववर्ष में जिले के किसानों के लिए 2652 मी.टन यूरिया की रेक आएगी

नववर्ष में जिले के किसानों के लिए 2652 मी.टन यूरिया की रेक आएगी

खण्डवा 31 दिसम्बर, 2018 -  प्रदेश में रबी सीजन के दौरान किसानों को यूरिया की आपूर्ति लगातार की जा रही है। रेलवे द्वारा रेक्स पाइंट पर यूरिया पहुँचाया जा रहा है। इसके बाद संबंधित जिलों में इसके वितरण की कार्यवाही भी तेज गति से चल रही है। जिले में यूरिया का वितरण व्यवस्थित तरीके से हो, इस संबंध में कृषि एवं किसान- कल्याण विभाग और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बताया कि 2 जनवरी को खण्डवा में 2652 मी.टन यूरिया की रेक आएगी, जिससे खण्डवा, खरगौन व बुरहानपुर जिले के किसान भी लाभान्वित होंगे। 

No comments:

Post a Comment