AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 26 December 2018

‘‘ओंकार महोत्सव‘‘ में 30 व 31 को प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक होंगेे कार्यक्रम

‘‘ओंकार महोत्सव‘‘ में 30 व 31 को प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक होंगेे कार्यक्रम 

खण्डवा 26 दिसम्बर, 2018 - जिले के ओंकारेश्वर में आगामी 30 एवं 31 दिसम्बर को दिवसीय ओंकार महोत्सव आयोजित होगा। इस दौरान दोनों दिन प्रातः 6 बजे रात्रि 10 बजे तक लगातार कार्यक्रम आयोजित होंगे। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि दोनों दिन प्रातः 6 बजे से योग एवं ध्यान कार्यक्रम के साथ दिन की शुरूआत होगी। दिन में हेरीटेज वाॅक, रूद्राभिषेक, सैलानी टापू पर जल क्रीडा, क्राफ्ट मेला, ओंकार विमर्श जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे। जबकि रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इंद्रावती नाट्य समिति जिला सीधी तथा महकेश्वर के नृत्यांजलि संघ द्वारा प्रस्तुत भरत नाट्यम तथा प्रिंस डांस गु्रप भुवनेश्वर, उड़ीसा की प्रस्तुति के अलावा सुश्री शुभा मुद्गल का गायन व निलाद्री कुमार का जिटार वादन जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ आगामी 30 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे से होगा, इसके बाद दोपहर 2 बजे से ओंकार विमर्श कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा आगामी 30 व 31 दिसम्बर को दोनों दिन प्रातः 6 से 8 बजे तक योग एवं ध्यान का कार्यक्रम आयोजित होगा, इसके बाद प्रातः 6ः30 बजे से हेरिटेज वाॅक , प्रातः 8 से 10 बजे तक रूद्राभिषेक कार्यक्रम, प्रातः 9 बजे से वन्य भ्रमण फाॅरेस्ट ट्रेल कार्यक्रम आयोजित होगा। वाॅटर स्पोर्टस सैलानी टापू पर प्रातः 9 से अपरानह 4 बजे तक आयोजित होंगे। आगामी 30 व 31 दिसम्बर को पूरे दिन फूड फेयर चटोरा चटखारा मेला लगेगा, जिसमें पर्यटक अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही दोनों दिन दिनभर ओंकार हाट क्राफ्ट मेला लगेगा। सायं 5 बजे से 6 बजे तक दोनों दिन नर्मदा आरती का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। सायं 6ः30 बजे से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम शिवार्चन आयोजित होगा। आगामी 30 दिसम्बर को ही सायं 6ः30 से सायं 7ः30 बजे तक सीधी जिले के इंद्रावती नाट्य समिति द्वारा बसदेवा नाटक प्रस्तुत किया जायेगा। इसके बाद सायं 7ः30 बजे से रात्रि 9 बजे तक सुश्री शुभा मुद्गल का शास्त्रीय गायन तथा 9 से 9ः45 बजे तक सुश्री दिव्या शर्मा का शास्त्रीय गायन एवं नटेश्वर नृत्य संस्थान बड़वाह के कलाकारों द्वारा रात्रि 9ः45 बजे से रात्रि 10 बजे कथक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। 
आगामी 31 दिसम्बर को भी आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं 6ः30 बजे से महेश्वर के नृत्याजंलि समूह द्वारा भरतनाट्यम के साथ प्रारंभ होंगे। इसके बाद पिं्रस डांस ग्रुप भुवनेश्वर द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत, सुश्री अमृता जोशी का कृथक नृत्य, सुश्री सुनिता भुयान का वायन वादन, सुश्री सुनिता भुयान व सुश्री अमृता जोशी की जुगलबंदी तथा श्री निलाद्री कुमार का सितार वादन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment