AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 24 December 2018

‘भारत पर्व‘ पर आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

‘भारत पर्व‘ पर आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम 
अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

खण्डवा 24 दिसम्बर, 2018 - लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व गणतंत्र दिवस की संध्या पर 26 जनवरी को स्थानीय गौरीकुंज सभागृह में आयोजित होगा। इस दौरान स्वराज संस्थान एवं संस्कृति विभाग द्वारा निर्धारित सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा विकास प्रदर्षनी का आयोजन भी गौरीकंुज सभागृह की गैलरी में किया जायेगा। भारत पर्व के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है। जारी आदेश में भारत पर्व आयोजन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री डी.के. नागेन्द्र को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कार्यक्रम के लिए मंच व्यवस्था व बैठक व्यवस्था का दायित्व आयुक्त नगर निगम श्री जे.जे. जोषी को सौंपा गया। इसके अलावा कलाकारों के दल आदि को ठहराने एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए अनुविभागीय अधिकारी श्री संजीव केशव पाण्डे को दायित्व सौंपा गया है। भारत पर्व पर प्रतिभा खोज कलाकारों को सांस्कृतिक संध्या पर प्रमुखता से शामिल किया जायेगा। भारत पर्व के लिए अन्य कलाकारों का चयन, दल का चयन, समग्र मानदेय निर्धारण संबंधी सम्पूर्ण कार्यवाही जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय भारद्वाज द्वारा की जायेगी।   

No comments:

Post a Comment