AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 17 December 2018

ओंकार महोत्सव में शुभा मुद्गल व निलाद्री कुमार देंगे अपनी प्रस्तुति

ओंकार महोत्सव में शुभा मुद्गल व निलाद्री कुमार देंगे अपनी प्रस्तुति

खण्डवा 17 दिसम्बर, 2018 - ओंकारेश्वर में ‘‘ओंकार महोत्सव‘‘ आगामी 30 व 31 दिसम्बर को मनाया जायेगा। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि ओंकार महोत्सव में शास्त्रीय संगीत की देश की जानी मानी गायिका शुभा मुद्गल एवं भारतीय शास्त्रीय संगीत की जानी मानी हस्ती निलाद्री कुमार कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम अभय घाट व नागर घाट पर आयोजित होगा। इस दौरान ओंकारेश्वर में वाॅटर स्पोट्र्स गतिविधियों के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। ओंकार महोत्सव के दौरान फूड फेस्टिवल, हैरिटेज वाॅक, ट्रेकिंग, हैण्डलूम व हेण्डीक्राफ्ट मेला, योगा एवं मेडिटेशन, नर्मदा आरती, लेजर आतिशबाजी जैसी गतिविधियां सम्पन्न होगी।

No comments:

Post a Comment