AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 21 December 2018

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने छैगांवमाखन एवं पुनासा विकासखण्ड का किया दौरा

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने छैगांवमाखन एवं पुनासा विकासखण्ड का किया दौरा


खण्डवा 21 दिसम्बर , 2018 - कलेक्टर श्री गढ़पाले ने शुक्रवार को छैगांवमाखन व पुनासा विकासखण्ड का दौरा कर वहां निर्मित हो रहे निर्माण कार्यो को देखा। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत भोजाखेड़ी के अंतर्गत कंटूर टेªंच निर्माण कार्य को देखा। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत देशगांव में सुदूर रोड़ निर्माण कार्य देखा। देशगांव में प्राथमिक शाला मध्याह्न भोजन चेक किया तथा संबंधित स्वसहायता समूह से यह कार्य हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम पंचायत रोसिया में कंटूर ट्रेंच संबंधी निर्माण कार्य देखा और निर्देश दिए कि गड्डे और अधिक गहरे खोदे जाये। श्री गढ़पाले ने देलगाव पंचायत में नर्सरी में पौधारोपण कार्य का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने पुनासा में ग्राम पंचायत रिछफल में मनरेगा के अंतर्गत खेल मैदान व मांगलिक भवन, टीन शेड, तथा कपिल धारा के अंतर्गत कुँए का निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत सडलिया में पोखर तालाब निर्माण कार्य को देखा व नए तालाब का निर्माण कार्य भी निरीक्षण किया तथा तालाब निर्माण कार्य में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जनपद पंचायत पुनासा का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के नागेन्द्र भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment