AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 29 December 2018

निलाद्री कुमार के ‘जिटार‘ और शुभा मुद्गल के गायन से आनंदित होंगे श्रोतागण

निलाद्री कुमार के ‘जिटार‘ और शुभा मुद्गल के गायन से आनंदित होंगे श्रोतागण 

खण्डवा 29 दिसम्बर, 2018 - ओंकारेश्वर में दो दिवसीय ‘‘ओंकार महोत्सव‘‘ आज से प्रारंभ होगा। इस दो दिवसीय आयोजन में देश की जानी मानी गायिका सुश्री शुभा मुद्गल व श्री निलाद्री कुमार सहित अन्य राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात कलाकार एवं रंगकर्मी अपनी प्रस्तुति देंगे। सितार व जिटार वादक श्री निलाद्री कुमार, तबला वादक जाकिर हुसैन, जाॅना हेलबर्ग व व्ही. सेल्वागणेश जैसे ख्यातनाम कलाकारों के साथ अपनी प्रस्तुति दे चुके हंै। उन्होंने हिन्दी फिल्म जगत के जाने माने संगीतकार ए.आर. रहमान, शंकर एहसान लाय, प्रीतम के साथ भी अपनी प्रस्तुतियां विभिन्न कार्यक्रमों में दी है। श्री निलाद्री कुमार  ने सितार और गिटार का एक साथ  संयोजन कर नया वाद्य यंत्र ‘जिटार‘ तैयार किया तथा इसके साथ उनका पहला एलबम वर्ष 2008 में रिलिज किया था, जिसे काफी सराहना मिली। 
इस दो दिवसीय महोत्सव के दौरान देश की जानी मानी गायिका शुभा मुद्गल अपनी प्रस्तुति देंगी। सुश्री शुभा मुद्गल हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत, खयाल, ठुमरी, दादरा एवं प्रचलित पाॅप संगीत के क्षेत्र में देश विदेश में जाना माना नाम है। उन्हें शिकागो में वर्ष 1997 में आयोजित 34 वीं अन्तर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में फिल्म ‘‘डांस आॅफ द विंड‘‘ के लिए भी अवार्ड मिल चुका है। साथ ही सुश्री शुभा मुद्गल भारत सरकार के पद्म श्री सम्मान से वर्ष 2000 में सम्मानित भी हो चुकी है। 

No comments:

Post a Comment