AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 23 December 2018

पुनासा के ग्राम सरल्या में कृषकों का सम्मान कर मनाया गया किसान दिवस

पुनासा के ग्राम सरल्या में कृषकों का सम्मान कर मनाया गया किसान दिवस 

खण्डवा 23 दिसम्बर, 2018 - कृषि विज्ञान केन्द्र खण्डवा द्वारा ग्राम सरल्या विकासखण्ड पुनासा में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन के साथ ही आत्मा परियोजना द्वारा कृषक संगोष्ठी की गई। इस कार्यक्रम में ग्राम सरल्या, अंजनया एवं धमनगाॅव के 125 कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संरपंच श्री माॅंगीलाल दौलाजी उपस्थित थें जिनके द्वारा फूलमाला एवं षाॅल से चार वरिष्ठ कृषकों  का सम्मान किया गया जो कि सरल्या के श्री कृपाराम चतुर्भुज, श्री बालूप्रसाद माॅंगीलाल, ग्राम अंजन्या के श्री श्रीराम भावसिंह एवं धमनगाॅंव के श्री रामलाल यादव थे। इस किसान दिवस पर उपस्थित सभी कृषकों  को वेस्ट डिकम्पोजर की डिब्बी का निषुल्क वितरण किया गया तथा इसके उपयोग की जानकारी दी गई कि इसके प्रयोग से सालभर में बनने वाली खाद केवल सवा महिने में तैयार हो जाती है। 
किसान दिवस में संगोष्ठी की षुरूआत करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र खण्डवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. डी. के. वाणी ने कृषकों को आय बढाने हेतु खेती के साथ पषुपालन एवं उद्यानिकी को जोड़ने पर जोर दिया। डा. वाणी ने ग्राम सरल्या में पषुपालकों  को बेहतर दुग्ध उत्पादन हेतु उत्तम पषु आहार बनाने एवं अजोला के बारे में बताया। गोबर के सबसे अच्छे उपयोग हेतु बायोगैस संयंत्र लगाने की तकनीकों की जानकारी देते हुए बताया कि गोबर का उपयोग बायोगैस संयंत्र में करने से कण्डे की अपेक्षा 15 गुना ज्यादा ईंधन मिलता है तथा खाद भी मिलती है जिसमें डेढ गुना ज्यादा तत्व होते है। डा. वाणी ने गेंहू व चने के नये बीज तेजस, उजाला, आर.वी.जी. 201 व उनकी विषेषताओं की जानकारी भी दी।
वैज्ञानिक श्री आषिष बोबड़े ने जैविक तरीके से बीजों का उपचार, कीट व रोग से लड़ने के लिए गाॅंव में उपलब्ध सामग्रीयों से  जैविक कीटनाषक बनाने व उपयोग की जानकारी दी। श्री आषिष बोबड़े ने मधुमक्खी पालन की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मधुमक्खी पालने वाले को तो षहद मिलता ही है बल्कि इससे ज्यादा आसपास के कृषकों को फायदा होता हैै क्योंकि मधुमक्खी द्वारा पराग इकट्ठा करते समय कई फूलों पर बैठनेे से पर-परागण की क्रिया सम्पन्न होती है। तत्पष्चात विभिन्न गाॅंवों के 4 कृषकों का फूलमाला व षाॅल से सम्मान किया गया एवं वेस्ट डिकम्पोजर का वितरण हुआ। आत्मा बीटीएम श्री हरिओम पटेल ने इस जैविक ग्राम में बनाये जा रहे 50 केंचुआ खाद संयंत्रो के बारे में जानकारी दी व सभी उपस्थितों का आभार माना।

No comments:

Post a Comment