AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 24 December 2018

ओंकार महोत्सव में फूड फेस्टिवल व वाॅटर स्पोर्टस गतिविधियां भी होंगी

ओंकार महोत्सव में फूड फेस्टिवल व वाॅटर स्पोर्टस गतिविधियां भी होंगी

खण्डवा 24 दिसम्बर, 2018 - आगामी 30 एवं 31 दिसम्बर को ओंकारेश्वर में दो दिवसीय ‘‘ओंकार महोत्सव‘‘ आयोजित होगा। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि इस दो दिवसीय महोत्सव के दौरान फूड फेस्टिवल व वाॅटर स्पोर्टस गतिविधियां आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि फूड फेस्टिवल का आयोजन 30 व 31 दिसम्बर को नागर घाट पर प्रातः 9 बजे से होगा।  वाॅटर स्पोर्टस गतिविधियां ओंकारेश्वर के पास स्थित सैलानी टापू पर प्रातः 9 से अपरान्ह 4 बजे के बीच दोनों दिन आयोजित होगी।

No comments:

Post a Comment