AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 22 December 2018

ओंकार महोत्सव में निलाद्री कुमार अपने ‘जिटार‘ वादन से श्रोताओं को करेंगे मंत्रमुग्ध

ओंकार महोत्सव में निलाद्री कुमार अपने ‘जिटार‘ वादन से श्रोताओं को करेंगे मंत्रमुग्ध 

खण्डवा 22 दिसम्बर, 2018 - आगामी 30 एवं 31 दिसम्बर को ओंकारेश्वर में दो दिवसीय ‘‘ओंकार महोत्सव‘‘ आयोजित होगा। इस दो दिवसीय आयोजन में देश की जानी मानी गायिका सुश्री शुभा मुद्गल, सुश्री अमृता जोशी एवं सुश्री सुनीता भुयान एवं श्री निलाद्री कुमार सहित अन्य राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात कलाकार एवं रंगकर्मी अपनी प्रस्तुति देंगे। भारतीय शास्त्री संगीत के क्षेत्र में जाने माने कलाकार तथा ‘‘जिटार‘‘ वादक निलाद्री कुमार सहित देश के जाने माने राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। सितार वादक श्री निलाद्री कुमार, तबला वादक जाकिर हुसैन, जाॅना हेलबर्ग व व्ही. सेल्वागणेश जैसे ख्यातनाम कलाकारों के साथ अपनी प्रस्तुति दे चुके हंै। जाॅन मेबोग्लीन के एलबम ‘‘फ्लाटिंग पाइन्ट‘‘ में भी श्री निलाद्री कुमार की सहभागिता रही है। उन्होंने हिन्दी फिल्म जगत के जाने माने संगीतकार ए.आर. रहमान, शंकर एहसान लाय, प्रीतम के साथ भी अपनी प्रस्तुतियां विभिन्न कार्यक्रमों में दी है। 
श्री निलाद्री कुमार को मार्च 2007 में राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी द्वारा उस्ताद बिस्मिला खाॅ. युवा पुरस्कार हेतु चयनित किया गया था। साथ ही उन्होंने एम.टी.वी. द्वारा बेस्ट क्लासिकल- फ्यूजो इन्स्ट्रूमेंटल प्रस्तुतियों के लिए दिए जाने वाला एमीस पुरस्कार भी प्राप्त किया है। श्री निलाद्री कुमार  ने सितार और गिटार का एक साथ  संयोजन कर नया वाद्य यंत्र ‘जिटार‘ तैयार किया तथा इसके साथ उनका पहला एलबम वर्ष 2008 में रिलिज किया था, जिसे काफी सराहना मिली। वर्ष 2003 में श्री निलाद्री कुमार ने ‘प्रायोरिटी‘ नाम से अपना संगीत एलबम प्रस्तुत किया। श्री निलाद्री कुमार को महाराष्ट्र के 5 वां कुभ संगीत समारोह में एम.न. माथुर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। 

No comments:

Post a Comment