AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 19 September 2016

गत 24 घंटों में जिले में 3.2 मि.मी. वर्षा हुई

गत 24 घंटों में जिले में 3.2 मि.मी. वर्षा हुई

खण्डवा 19 सितम्बर 2016 - गत 24 घंटो में जिले में औसतन 3.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 8 मि.मी. , हरसूद के वर्षा मापक यंत्र में कुल 2 मि.मी. , पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कुल 3 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 1345 मि.मी., नया हरसूद में 748.3 मि.मी., पंधाना में 543 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 421.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 19 सितम्बर तक जिले में मात्र 764.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 19 सितम्बर तक खण्डवा में 1338 मि.मी., नया हरसूद में 742.3 मि.मी. व पंधाना में 736 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 19 सितम्बर तक कुल 938.7 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।

No comments:

Post a Comment