AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 2 June 2014

मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना में सहायता राशि बढ़ी गृहस्थी सामग्री सहित अब 25 हजार का प्रावधान

मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना में सहायता राशि बढ़ी
गृहस्थी सामग्री सहित अब 25 हजार का प्रावधान

खण्डवा (02 जून, 2014 ) - राज्य शासन ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और निकाह योजना में गृहस्थी की सामग्री और सामूहिक विवाह कार्यक्रम की व्यवस्था के लिये दी जाने वाली सहायता राशि का पुनर्निर्धारण किया है। सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा अब कन्यादान और निकाह योजना में दी जा रही राशि को बढ़ाकर 25 हजार रूपये किया गया है। यह आदेश 1 जुलाई 2014 से लागू होगा। इस बारे में सभी जिला कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिशा-निर्देश भेजे गये हैं।
सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम में अब कन्या के दाम्पत्य जीवन की खुशहाली के लिये 6 हजार के बदले 10 हजार की राशि सावधि खाते में 5 वर्ष के लिये  जमा की जायेगी। इसी प्रकार विवाह संस्कार/निकाह के समय मंगल सूत्र, बिछिया, चाँदी के पायजेब तथा 7 बर्तन प्रदान किये जायेंगे। करीब 5 हजार रूपये की इस सामग्री की गुणवत्ता का निर्धारण जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जायेगा। कन्या की गृहस्थी के लिये जरूरी सामग्री की खरीदी के लिये 7 हजार की एकमुश्त राशि भी विवाह के एक दिन बाद कन्या के बचत खाते में आवश्यक रूप से जमा की जायेगी। सामूहिक विवाह/निकाह आयोजित करने वाले नगरीय निकाय अथवा ग्रामीण  निकाय को प्रति विवाह/निकाह 3 हजार की राशि आयोजन व्यय की प्रतिपूर्ति के रूप में दी जायेगी।    
क्रमांक/06/2014/895

No comments:

Post a Comment