AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 9 June 2014

कृषि में महिलाओं की भागीदारी योजना में 1876 समूह गठित

कृषि में महिलाओं की भागीदारी योजना में 1876 समूह गठित

खण्डवा (09 जून, 2014 ) - राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश में कृषि में महिलाओं की भागीदारी की नवीन योजना (मापवा) संचालित है। इस योजना में 626 तकनीकी प्रशिक्षण, 1876 समूह गठन प्रशिक्षण महिला कृषकों के लिए 313 समूह गठन और स्टाफ प्रशिक्षण किए गए हैं।
 योजना में 98 अंतर्जिला प्रशिक्षण भ्रमण, 313 विशेष प्रशिक्षण एवं मानव संसाधन विकास के 50 प्रशिक्षण आयोजित किए गये हैं। योजना के अनुभवों को देखते हुए  12 वीं पंचवर्षीय योजना में भी मापवा योजना को निरंतर चालू रखा गया है। योजना के लिए वर्ष 2012-13 से वर्ष 2017-18 तक 8 करोड़ का बजट प्रावधान है।
योजना का उद्देश्य महिला कृषकों के जीवन यापन में सुधार कर उसमें स्थायित्व लाना है। इसके लिए विभाग के सामान्य विस्तार-तंत्र को प्रशिक्षित कर, महिला कृषकों को कृषि का तकनीकी प्रशिक्षण देने और उनको तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने योग्य बनाना है। योजना कार्य जिले में पदस्थ वरिष्ठ  कृषि विस्तार एवं कृषि विकास अधिकारी देख रहे हैं।
क्रमांक/43/2014/932/वर्मा 

No comments:

Post a Comment