महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष के लिये चुनाव खर्च सीमा तय
अधिसूचना जारी
खण्डवा (07 जून, 2014 ) - प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर परिषद् के क्रमशरू महापौर तथा अध्यक्ष के लिये निर्वाचन व्यय की सीमा निर्धारित कर दी गई है। इसमें 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहर में नगर निगम महापौर के लिये अधिकतम 35 लाख रुपये चुनाव खर्च सीमा तय की गई है। वर्ष 1997 में 1991 की जन-गणना के अनुसार 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहर में नगर निगम महापौर के लिये निर्वाचन व्यय की यह अधिकतम सीमा 4 लाख रुपये थी। राज्य शासन ने इस संबंध में मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है।
अधिसूचना में वर्ष 2011 की जन-गणना के अनुसार 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहर में नगर निगम महापौर निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 35 लाख रुपये रखी गई है, जबकि 10 लाख से कम आबादी वाले शहर में यह 15 लाख रुपये होगी। वर्ष 1997 में 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहर में महापौर के लिये यह सीमा 4 लाख रुपये, 3 लाख से 5 लाख तक की आबादी के शहर में 3 लाख रुपये और 3 लाख से कम आबादी में 2 लाख रुपये थी।
इसी प्रकार वर्ष 2011 की जन-गणना के अनुसार एक लाख से अधिक की जनसंख्या वाले शहर में नगर पालिका अध्यक्ष के लिये चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये रखी गई है। पचास हजार से एक लाख तक की आबादी में यह सीमा 6 लाख और 50 हजार से कम आबादी में 4 लाख रुपये होगी। वर्ष 1997 में नगरपालिका अध्यक्ष के लिये एक लाख से अधिक आबादी के शहर में चुनाव खर्च सीमा डेढ़ लाख रुपये, 50 हजार से एक लाख तक की आबादी में एक लाख रुपये और 50 हजार तक की आबादी के नगर में यह सीमा 50 हजार रुपये थी।
अधिसूचना में नगर परिषद् अध्यक्ष के लिये चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 3 लाख रुपये रखी गई है। वर्ष 1997 में नगर पंचायत अध्यक्ष के लिये 25 हजार रुपये की अधिकतम चुनाव खर्च सीमा थी।
नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2014
ऽ नगर निगम महापौर, नगरपालिका तथा नगर परिषद् अध्यक्ष के लिये चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा तय।
ऽ अधिसूचना जारी।
ऽ वर्ष 2014 में महापौर के लिये 35 और 15 लाख रुपये खर्च सीमा (आबादी के अनुसार), नगर पालिका अध्यक्ष के लिये चुनाव खर्च सीमा 10, 6 और 4 लाख रुपये। नगर परिषद् अध्यक्ष के लिये 3 लाख रुपये अधिकतम चुनाव खर्च सीमा।
ऽ वर्ष 1997 में महापौर के लिये 4, 3 और 2 लाख रुपये (आबादी के अनुसार), नगर पालिका अध्यक्ष के लिये डेढ़ लाख, 1 लाख, 50 हजार रुपये। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिये 25 हजार रुपये।
क्रमांक/32/2014/921/वर्मा
No comments:
Post a Comment