AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 30 June 2014

कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने उप स्वास्थ्य केन्द्र पाड्ल्या का किया आकस्मिक निरीक्षण


कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने उप स्वास्थ्य केन्द्र पाड्ल्या का किया आकस्मिक निरीक्षण उपस्वास्थ्य केन्द्र बंद होने पर ए.एन.एम.को किया निलंबित
बीएमओ को कारण बताओं नोटिस जारी 

खंडवा/ 30 जून 2014/-  सोमवार कीे दोपहर कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने खालवा विकासखंड के पाड््ल्या पहुंचकर उप स्वास्थ्य केन्द्र का जायजा लिया। जहां पर उन्होनें उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद पाये जाने और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के अनुपस्थित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ए.एन.एम. रज्जो शेख को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिये। वही अपने क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण नहीं करने पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.शेलेन्द्र कटारिया को भी शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। दोनो ही आदेश जारी करने की जानकारी सीएमएचओ आर.सी.पनिका द्वारा दी गयी है। इसके साथ ही कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने अपने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के विकासखंड स्तर और जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को सतत्् निरीक्षण करने और व्यवस्थाएं दुरस्त रखने के आदेश भी दिये है। 
क्रमांक/138/2014/1027/वर्मा

No comments:

Post a Comment