AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 16 June 2014

नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए आरक्षण प्रक्रिया कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता की उपस्थिति में सम्पन्न

नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए आरक्षण प्रक्रिया कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता की उपस्थिति में सम्पन्न
नगर निगम खण्डवा में 07 अनुसूचित जाति, 02 अनुसूचित जनजाति, 13 अन्य पिछड़ा वर्ग और 28 अनारक्षित वर्ग के लिए वार्ड आरक्षित
नगर परिषद पंधाना के 15 वार्डो में अनुसूचित जाति की 02, अुनसूचित जनजाति की 03, अन्य पिछड़ा वर्ग की 04 और अनारक्षित वर्ग के लिए 06 वार्ड आरक्षित
नगर परिषद मँूदी के 15 वार्डो में अनुसूचित जाति की 01, अनुसूचित जनजाति की 02, अन्य पिछड़ा वर्ग की 04, और अनारक्षित वर्ग की 08 वार्ड के लिए आरक्षित





खण्डवा (16 जून,2014) - कलेक्टर एवं विहित अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता के द्वारा  सोमवार को कलेक्टोरेट सभागृह में मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 11 एवं मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29-क एवं म.प्र. नगर पालिका अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा महिलाओं के लिये वार्डो का आरक्षण नियम 1994 के अंतर्गत नगर पालिका निगम खण्डवा, नगर परिषद मूंदी एवं नगर परिषद पंधाना के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का आरक्षण किया गया। इस अवसर पर खण्डवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवेन्द्र वर्मा समेत इस कार्यवाही में नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 
नगर निगम खण्डवा के लिए आरक्षण  - 
नगर निगम खण्डवा के आरक्षण प्रक्रिया में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने नगर निगम खण्डवा के 50 वार्डो की आरक्षण प्रक्रिया कराई। जिसमें सर्व प्रथम नगर निगम खण्डवा की आबादी की जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर श्री बघेल ने बताया की यहॉं की कुल आबादी 2 लाख 738 है। जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी 27 हजार 430 है। वही अनुसूचित जनजाति वर्ग की आबादी 8 हजार 139 है।
आरक्षण प्रक्रिया में आबादी के अवरोही क्रम के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग को 07 वार्ड आरक्षित किए गए वही अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 02 वार्ड आरक्षित हुए। इसी प्रकार 25 फीसदी वार्डो का आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए किया गया। जिसमें 13 वार्ड अन्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई वही शेष 28 वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित हुई।
अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण - आरक्षण प्रक्रिया में अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी के अनुसार अवरोही क्रम में 07 वार्डो को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 10, 46, 34, 03, 44, 26, और 09 आरक्षित हुए। जिसमें 50 फीसदी आरक्षण महिला वर्ग को दिया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 10, वार्ड क्रमांक 46, वार्ड क्रमांक 03, और वार्ड क्रमांक 44 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए।
अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड आरक्षण - आबादी अनुसार समानुपातित वार्डो का आरक्षण में जनसंख्या अनुसार वार्ड क्रमांक 07 और वार्ड क्रमांक 05 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। जिसमें 50 फीसदी महिला आरक्षण के अनुसार वार्ड क्रमांक 05 महिला अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड आरक्षण - नियमानुसार आरक्षण में 25 फीसदी वार्डो का आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए किया गया। जिसमें 13 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। जिसमें वार्ड क्रमांक 06, वार्ड क्रमांक 08, वार्ड क्रमांक 13, वार्ड क्रमांक 14, वार्ड क्रमांक 19, वार्ड क्रमांक 30, वार्ड क्रमांक 32, वार्ड क्रमांक 36, वार्ड क्रमांक 39, वार्ड क्रमंाक 43, वार्ड क्रमांक 48, वार्ड क्रमांक 49 और लॉटरी के माध्यम से वार्ड क्रमांक 31 को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
वही 50 फीसदी वार्डो का आरक्षण महिला वर्ग के लिए किया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 08, वार्ड क्रमांक 14, वार्ड क्रमांक 30, वार्ड क्रमांक 39, वार्ड क्रमांक 43, वार्ड क्रमांक 48, और वार्ड क्रमांक 49 आरक्षित किया गया।
अनारक्षित वर्ग के लिए वार्डो का आरक्षण - आरक्षण उपरांत शेष 28 वर्गो को अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 01, 02, 04, 11, 12, 15, 16,17,18,20,21,22,23,24,25,27,28,29,33,35,37,38,40,41,42,45,47,और वार्ड क्रमांक 50 आरक्षित किया गया। इसमें 13 वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए जिसमें वार्ड क्रमांक 01 , 02, 11, 15, 16, 22, 23, 24, 28, 29, 33, 35, और वार्ड क्रमांक 50 अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए।
नगर परिषद पंधाना के लिए आरक्षण प्रक्रिया -
नगर परिषद पंधाना के लिए आरक्षण प्रक्रिया में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने नगर परिषद पंधाना के 15 वार्डो की आरक्षण प्रक्रिया कराई। जिसमें सर्व प्रथम नगर परिषद पंधाना की आबादी की जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर श्री बघेल ने बताया की यहॉं की कुल आबादी 13 हजार 694 है। जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी 1 हजार 375 है। वही अनुसूचित जनजाति वर्ग की आबादी 2 हजार 412 है।
आरक्षण प्रक्रिया में आबादी के अवरोही क्रम के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग को 02 वार्ड आरक्षित किए गए वही अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 03 वार्ड आरक्षित हुए। इसी प्रकार 25 फीसदी सीटों का आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए किया गया। जिसमें 04 वार्ड अन्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई वही शेष 06 वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किए गए।
अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण - आरक्षण प्रक्रिया में अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी के अनुसार अवरोही क्रम में 02 वार्डो को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 15 और वार्ड क्रमांक 08 आरक्षित हुए। जिसमें 50 फीसदी आरक्षण महिला वर्ग को दिया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 15, महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए।
अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड आरक्षण - आबादी अनुसार समानुपातित वार्डो का आरक्षण में जनसंख्या अनुसार वार्ड क्रमांक 04 , 14 और वार्ड क्रमांक 13 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। जिसमें 50 फीसदी महिला आरक्षण के अनुसार वार्ड क्रमांक 04, और वार्ड क्रमांक 14 महिला अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड आरक्षण - नियमानुसार आरक्षण में 25 फीसदी वार्डो का आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए किया गया। जिसमें 04 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। जिसमें वार्ड क्रमांक 02, वार्ड क्रमांक 06, वार्ड क्रमांक 12, और वार्ड क्रमांक 11, को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
वही 50 फीसदी वार्डो का आरक्षण महिला वर्ग के लिए किया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 06, और वार्ड क्रमांक 12, आरक्षित किया गया।
अनारक्षित वर्ग के लिए वार्डो का आरक्षण - आरक्षण उपरांत शेष 06 वार्डो को अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 01, 03, 05, 07, 09, और वार्ड क्रमांक 10 आरक्षित किया गया। इसमें 03 वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए जिसमें वार्ड क्रमांक 01 , 07, और वार्ड क्रमांक 10 अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए।
नगर परिषद मूँदी के लिए आरक्षण प्रक्रिया -
नगर परिषद मँूदी के लिए आरक्षण प्रक्रिया में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने नगर परिषद मँूदी के 15 वार्डो की आरक्षण प्रक्रिया कराई।
आरक्षण प्रक्रिया में आबादी के अवरोही क्रम के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग को 01 वार्ड आरक्षित किए गए वही अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 02 वार्ड आरक्षित हुए। इसी प्रकार 25 फीसदी सीटों का आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए किया गया। जिसमें 04 वार्ड अन्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई वही शेष 08 वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किए गए।
अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण - आरक्षण प्रक्रिया में अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी के अनुसार अवरोही क्रम में 08 वार्डो को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड आरक्षण - आबादी अनुसार समानुपातित वार्डो का आरक्षण में जनसंख्या अनुसार वार्ड क्रमांक 12 और वार्ड क्रमांक 05 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। जिसमें 50 फीसदी महिला आरक्षण के अनुसार वार्ड क्रमांक 12, महिला अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड आरक्षण - नियमानुसार आरक्षण में 25 फीसदी वार्डो का आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए किया गया। जिसमें 04 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। जिसमें वार्ड क्रमांक 07, वार्ड क्रमांक 10, वार्ड क्रमांक 02, और वार्ड क्रमांक 15, को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
वही 50 फीसदी वार्डो का आरक्षण महिला वर्ग के लिए किया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 07, और वार्ड क्रमांक 15, आरक्षित किया गया।
अनारक्षित वर्ग के लिए वार्डो का आरक्षण - आरक्षण उपरांत शेष 08 वार्डो को अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 01, 03, 04, 06, 09, 11, 13, और वार्ड क्रमांक 14 आरक्षित किया गया। इसमें 05 वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए जिसमें वार्ड क्रमांक 01 , 06, 09, 11 और वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए।
टीप - फोटोग्राफ संलग्न क्रमांक/79/2014/968/वर्मा

No comments:

Post a Comment