गत 24 घंटों में जिले की तहसीलों में हुई कुल 311 मि.मी. वर्षा दर्ज
खण्डवा 5 जुलाई, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में कुल 311 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 138 मि.मी., हरसूद में 7 मि.मी., पंधाना में 8 मि.मी., पुनासा में 120 मि.मी. व खालवा में 38 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत 1 जून से आज तक दिनांक तक जिले में कुल 1144.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 368, हरसूद में 142 मि.मी., पंधाना में 232 मि.मी., पुनासा में 235 मि.मी. व खालवा में 167 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 228.96 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 5 जुलाई तक 131.2 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी।
No comments:
Post a Comment