AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 26 July 2019

संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री त्रिपाठी ने जल संरक्षण व पौधरोपण के कार्य देखें

संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री त्रिपाठी ने जल संरक्षण व पौधरोपण के कार्य देखें
दोंदवाड़ा व छैगांवदेवी के आंगनवाड़ी केन्द्रों का भी किया निरीक्षण






खण्डवा  26 जुलाई, 2019 - संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री आकाष त्रिपाठी ने शुक्रवार को जिले के ग्राम देषगांव, भोजाखेड़ी, दोंदवाड़ा, छैगांवदेवी का दौरा कर वहां संचालित निर्माण कार्याे का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छैगांव देवी व दोंदवाड़ा में आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोषन सिंह एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.आर. कानूड़े भी मौजूद थे। कमिष्नर श्री त्रिपाठी ने देषगांव में ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जल संरक्षण के उद्देष्य से किए गए निर्माण कार्यो को देखा। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने इस दौरान कमिष्नर श्री त्रिपाठी को बताया कि जिले में  नदी पुनर्जीवन कार्यक्रम के तहत कावेरी नदी एवं रूपारेल नदी में जल प्रवाह सुनिष्चित करने के लिए अनेकों कार्य कराए गए है, जिनमें कन्टूर ट्रेंच, नाला बंधान, लूज बोल्डर, बोल्डर चेक, चेक डेम, गेवियन स्टेक्चर्स जैसे कार्य शामिल है। उन्होंने बताया कि पहली ही बरसात में इन जल संरचनाओं में काफी पानी भर गया है, जिससे आसपास के गांवों में भू जल स्तर में वृद्धि होगी। 
कमिष्नर श्री त्रिपाठी ने इस दौरान ग्राम भोजाखेड़ी में रोजगार गारंटी योजना के तहत किए गए पौधरोपण कार्य को देखा तथा मजदूरों से चर्चा कर मजदूरी भुगतान के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने किए गए पौधरोपण की सिंचाई के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देष भी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए। उन्होंने ग्राम भोजाखेड़ी में पहाड़ियों पर पानी रोकने के उद्देष्य से बनाई गई कन्टूर ट्रेंच भी देखी तथा निर्देष दिए कि सभी कन्टूर ट्रेंच में बांस, बबूल व अन्य पौधों के बीज डाल दिए जाये ताकि बरसात में मिट्टी का कटाव भी रूके और पर्यावरण संरक्षण भी हो। कमिष्नर श्री त्रिपाठी ने पौधरोपण स्थल पर फेसिंग की व्यवस्था के लिए भी कहा ताकि पौधे सुरक्षित रहकर बड़े हो सके। कमिष्नर श्री त्रिपाठी ने इस दौरान निर्देष दिए कि पौधरोपण का कार्य आगामी 15 अगस्त तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जायें।  उन्होंने पौधो की सुरक्षा के लिए रोजगार गारंटी योजना के तहत  पौधरक्षकों की नियुक्ति करने के लिए कहा जो कि पौधों की सिंचाई व सुरक्षा नियमित रूप से हो।
ग्राम दोंदवाड़ा में कमिष्नर श्री त्रिपाठी ने आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से अति कुपोषित बच्चों के बारे में पूछताछ की। कार्यकर्ता ने उन्हें बताया कि अति कुपोषित बच्चों को समय समय पर पास के पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराया जाता है तथा उनका नियमित फोलोअप भी किया जाता है। उन्होंने आंगनवाड़ी की विभिन्न पंजियों का भी निरीक्षण किया तथा कार्यकर्ता से बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण तथा दस्तक अभियान के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में भी जानकारी ली। संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने ग्राम छैगांवदेवी में आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुपोषित बच्चों की जानकारी ली तथा कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देष दिए। उन्होंने बच्चों व गभर्वती महिलाओं का टीकाकरण निर्धारित समय पर कराने के निर्देष दिए। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने इस दौरान उन्हें बताया कि कुपोषित बच्चों को थर्ड मील देने की व्यवस्था भी की गई है तथा कार्यकर्ता बच्चों को समक्ष तीसरा पोष्टिक आहार खिलाती है। 

No comments:

Post a Comment