AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 21 July 2019

पर्यटन क्विज की प्रतियोगिता के लिए अब 25 जुलाई तक करा सकते हैं पंजीयन

पर्यटन क्विज की प्रतियोगिता के लिए अब 25 जुलाई तक करा सकते हैं पंजीयन 

खण्डवा 21 जुलाई, 2019 - पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2019 के पंजीयन की अवधि बढ़ाई गई है अब समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालय 25 जुलाई की सायं 5ः30 बजे तक पंजीयन करा सकते है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में पंजीयन की अंतिम तिथि 20 जुलाई नियत की गई थी। अब नवीन आदेशानुसार अब 25 जुलाई की सायं 5ः30 बजे तक प्रतियोगिता हेतु पंजीयन कार्य किया जा सकेगा। 
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक अध्ययनरत बच्चों के लिये  मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2019 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थी अपना पंजीयन नवीन संशोधित तिथि तक करा सकते है। क्विज का उद्देश्य प्रदेश के समृद्ध इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक रंगों, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं से परिचित कराने तथा सीखने की प्रक्रिया विद्यार्थियों में विकसित करना है।

No comments:

Post a Comment