AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 24 July 2019

मतदाता जागरूकता अभियान के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त

मतदाता जागरूकता अभियान के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त

खण्डवा 24 जुलाई, 2019 - नगर निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिये मतदाता जागरूकता अभियान ‘‘सेन्स‘‘ चलाया जाएगा। अभियान की गतिविधियों के संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिये जिला एवं तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
           सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि नगरीय निकाय के लिये जिला स्तर पर अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। त्रि-स्तरीय पंचायतों के लिये जिला स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और तहसील स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment