खण्डवा में 290, नया हरसूद में 197 व पंधाना में 105 मि.मी. हुई वर्षा
खण्डवा 5 अगस्त,2015 - जिले में गत 24 घंटो में लगातार बारिश जारी है। इस दौरान जिले में औसतन 197.3 मि.मी. वर्षा हो चुकी है। खण्डवा तहसील क्षेत्र में 290 मि.मी., नया हरसूद क्षेत्र 197 व पंधाना क्षेत्र में 105 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत 1 जून सेे अब तक खण्डवा तहसील क्षेत्र में 879 मि.मी., नया हरसूद क्षेत्र 560 व पंधाना क्षेत्र में 502 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह अब तक जिले में 647 मि.मी. औसतन बारिश हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 5 अगस्त तक खण्डवा तहसील क्षेत्र में 904 मि.मी., नया हरसूद क्षेत्र 468 व पंधाना क्षेत्र में 545 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। इस प्रकार गत वर्ष 5 अगस्त तक कुल औसतन 638 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
No comments:
Post a Comment