AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 27 August 2015

जन शिकायतों के निराकरण की जानकारी नई वेबसाइट पर मिलेगी

जन शिकायतों के निराकरण की जानकारी नई वेबसाइट पर मिलेगी

खण्डवा 27 अगस्त,2015 -  आम जन की शिकायतों के निराकरण की व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए जन शिकायत निवारण विभाग द्वारा वेबसाइट संचालित की जा रही है। नागरिकों से प्राप्त पत्रों को विभिन्न विभाग में निराकरण के लिए भिजवाया जाता है। नागरिक, शिकायतें दर्ज करने एवं अपने प्रकरण के निराकरण की अद्यतन स्थिति जानने के लिए वेबसाइट www-samadhan-mp-gov-in का उपयोग कर सकते हैं। पूर्व में यह वेबसाइट www-mpsamadhan-org थी। शिकायतकर्ता द्वारा पी जी क्रमांक डालकर दिए गए शिकायती पत्र के संबंध में अद्यतन जानकारी नई वेबसाइट www-samadhan-mp-gov-in पर ज्ञात की जा सकती है। 

No comments:

Post a Comment