AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 28 August 2015

खण्डवा सहित प्रदेश के 14 जिलों में अब तक हो चुकी है सामान्य से अधिक वर्षा

खण्डवा सहित प्रदेश के 14 जिलों में अब तक हो चुकी है सामान्य से अधिक वर्षा

खण्डवा 28 अगस्त,2015 -  प्रदेश में एक जून से 27 अगस्त तक हुई वर्षा के आधार पर 14 जिले में सामान्य से अधिक, 22 जिले में सामान्य और 15 जिले में कम वर्षा हुई है। जिन जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, उनमें खण्डवा, धार, इंदौर, झाबुआ, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, राजगढ़, और हरदा हैं।
सामान्य वर्षा वाले जिले बड़वानी, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, सतना, सिंगरौली, होशंगाबाद, अशोकनगर, विदिशा, ग्वालियर, सिवनी, उमरिया, शिवपुरी, बुरहानपुर, छिन्दवाड़ा, खरगोन, दतिया, रायसेन, बैतूल, अलीराजपुर, सीहोर, भोपाल एवं मण्डला हैं। सामान्य से कम वर्षा वाले जिले कटनी, बालाघाट, पन्ना, अनूपपुर, सागर, शहडोल, छतरपुर, श्योपुर, दमोह, टीकमगढ़, रीवा, सीधी, भिण्ड, मुरैना और जबलपुर हैं।

No comments:

Post a Comment