AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 21 August 2015

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 240 वरिष्ठ नागरिक जायेंगे द्वारका धाम

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 240 वरिष्ठ नागरिक जायेंगे द्वारका धाम
9 सितम्बर को रवाना होंगे तीर्थयात्री

खण्डवा 21 अगस्त,2015 - मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में सितम्बर माह में 9,732 तीर्थ-यात्री विभिन्न तीर्थ-स्थल की यात्रा करेंगे। द्वारका धाम तीर्थ-यात्रा में 9 सितम्बर को बुरहानपुर जिले से 155 यात्री, खण्डवा के 240, खरगोन  के 343 और होशंगाबाद जिले से 235 यात्री शामिल होंगे। आगामी 3 सितम्बर से शुरू होकर 27 सितम्बर को समाप्त होगी। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के मध्यप्रदेश के निवासियों को रामेश्वरम्, द्वारका, तिरुपति तथा पुरी तीर्थ-स्थल के दर्शन करवाये जायेंगे।
इसके अलावा तीर्थ-यात्रा 3 सितम्बर को भिण्ड जिले से रामेश्वरम् तीर्थ-स्थल के लिये रवाना होगी। इसमें भिण्ड से 220 यात्री, ग्वालियर 267, भोपाल 311, रायसेन 175 यात्री रहेंगे। दमोह जिले से 5 सितम्बर को 160 यात्री, पन्ना 130, जबलपुर 318, नरसिंहपुर 140, मण्डला 135 और डिण्डोरी जिले से 90 यात्री रामेश्वरम् जायेंगे। दिनांक 6 सितम्बर को इंदौर से 300 यात्री, धार 180, बड़वानी 120, शाजापुर 80, छिन्दवाड़ा 180 और सिवनी जिले से 113 यात्री, 14 सितम्बर को देवास से 280, उज्जैन 357, आगर-मालवा 101 तथा सीहोर जिले से 235 यात्री, 20 सितम्बर को टीकमगढ़ से 515 और कटनी जिले से 459 यात्री, 22 सितम्बर को नीमच से 223, मंदसौर 370 तथा रतलाम जिले से 380 यात्री रामेश्वरम् तीर्थ-दर्शन के लिये रवाना होंगे। तिरुपति तीर्थ-स्थल के लिये दतिया जिले से 11 सितम्बर को 975 व्यक्तियों की यात्रा निर्धारित है। इसी प्रकार शिवपुरी जिले से 384 यात्री, श्योपुर 140, गुना 270 तथा अशोकनगर जिले से 180 यात्री 23 सितम्बर को तिरुपति जायेंगे। जगन्नाथपुरी तीर्थ-स्थल के लिये कुल 972 तीर्थ-यात्री 14 सितम्बर को रवाना होंगे। इसमें भोपाल जिले के 254, रायसेन 140, होशंगाबाद 130, जबलपुर 268, मण्डला 110 तथा डिण्डोरी जिले से 70 तीर्थ-यात्री शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment