AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 19 August 2015

कमिष्नर श्री दुबे ने किया ‘‘सिंहस्थ - 2016‘‘ के लिए स्वीकृत कार्यो का निरीक्षण

कमिष्नर श्री दुबे ने किया ‘‘सिंहस्थ - 2016‘‘ के लिए स्वीकृत कार्यो का निरीक्षण



 खण्डवा 19 अगस्त,2015 - संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री संजय दुबे ने आज आंेकारेष्वर पहॅुंचकर वहां सिंहस्थ - 2016 को ध्यान मंे रखते हुए स्वीकृत व प्रस्तावित विकास कार्यो की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मोरटक्का से ओंकारेष्वर के बीच लगभग आधा दर्जन स्थानों पर बनाए जाने वाले यात्री प्रतिक्षालयों तथा सार्वजनिक सुविधाघरों के लिए चयनित स्थानों को देखा तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों को कार्य तीव्र गति से कराने के निर्देष दिए। कमिष्नर श्री दुबे ने मोरटक्का से ओंकारेष्वर मार्ग की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया तथा कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को मार्ग शीघ्र पूर्ण कराने तथा निर्धारित गुणवत्ता का स्तर सुनिष्चित करने के निर्देष दिए। इस दौरान पुलिस महानिरिक्षक इंदौर श्री विपिन माहेष्वरी, कलेक्टर डॉ. एम.के. अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर, पुनासा एसडीएम श्री बी.कार्तिकेयन सहित विभिन्न अधिकारी उनके साथ थे।
कमिश्नर श्री दुबे ने ओंकारेष्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर में सिंहस्थ - 2016 को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे विकास कार्यो को देखा उन्होंने नाग पंचमी के अवसर पर ओंकारेष्वर मंदिर में नाग देवता के विषेष दर्षन भी किए तथा आईजी श्री महेष्वरी के साथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। कमिष्नर श्री दुबे ने नर्मदा नदी के घाटो पर जाकर श्रृद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी तथा सिंहस्थ के लिए प्रस्तावित घाटो के निर्माण स्थल को भी देखा। उन्होंने ओंकारेष्वर के बाहरी हिस्से में सिंहस्थ के समय बनाई जाने वाली सेटेलाईट सिटी तथा बस स्टेण्ड के प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया। कमिष्नर श्री दुबे ने मोनीबाबा आश्रम तथा मार्कण्डेय आश्रम के पास प्रस्तावित सड़क निर्माण का भी जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मार्कण्डेय आश्रम के पास से लगभग 2.50 करोड़ रूपये लागत से मार्ग निर्मित किया जा रहा है जिससे सिंहस्थ के दौरान यात्रियों को आने जाने में काफी सुविधा होगी। 
इस अवसर पर बताया गया कि सिंहस्थ मेला 22 अप्रैल से प्रारंभ होगा इस दौरान 9 मई को अक्षय तृतीया, 11 मई को शंकराचार्य जयंती, 17 मई को मोहनी एकादषी, 19 मई को प्रदोष वेषाख, 21 मई को शाही स्नान के समय अत्यधिक श्रृद्धालुओं की आने की संभावनाओं को देखते हुए ओंकारेष्वर में तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए विषेष इंतजाम किए जायेंगे। ओंकोरष्वर के परिक्रमा पथ के सुदृडीकरण के लिए लगभग 3.12 करोड़ की कार्य योजना तैयार की गई है। सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए ओंकारेष्वर में लगभग 2.25 करोड़ रूपये लागत से 30 बिस्तरीय अस्पताल निर्मित होगा। साथ ही 15 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र भी बनाए जायेंगे। सिंहस्थ के दौरान नदी में कोई दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए वाटर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जायेंगी। साथ ही लगभग 2.50 करोड़ रूपये लागत से सीवरेज सिस्टम विकसित किया जायेगा जिससे की शहर का गंदा पानी स्वच्छ कर नदी में छोड़ा जायेगा।

No comments:

Post a Comment