AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 20 August 2015

फसलों में बीमारी तथा कीट प्रकोप नियंत्रण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित

फसलों में बीमारी तथा कीट प्रकोप नियंत्रण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित

खण्डवा 20 अगस्त,2015 - उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री ओ.पी.चौरे ने बताया कि जिलें में सोयाबीन फसल एवं अन्य फसलों में बीमारी तथा कीट व्याधी के नियंत्रण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष का प्रभारी श्री जयपाल पटेल सहायक संचालक कृषि को बनाया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 30 अक्टुबर तक कार्यरत रहेगा। उप संचालक श्री चौरे ने बताया कि सोयाबीन फसल एवं अन्य फसलों में बीमारी तथा कीट व्याधी के नियंत्रण हेतु डायग्नोस्टिक टीम का गठन किया गया है जिसमें कृषि वैज्ञानिक ,संबधित उपसंभाग के अनुविभागीय अधिकारी कृषि तथा विकास खंण्डो के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शामिल रहेगें। यह टीम फसलों में कीट संबंधी कोई भी षिकायत आने पर संबधित स्थान पर जाकर संर्वेक्षण तथा कृषकों को मार्गदर्शन देगें। जिले के कन्ट्रोल रूम में प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों की डयूटी लगाई गई है। यह अधिकारी एवं कर्मचारी कन्ट्रोल रूम प्रभारी को कृषकों  से संबधित शिकायत की जानकारी देगें तथा अधिकारी  एवं कृषि वैज्ञानिक किसानों की समस्या का समाधान सुनिश्चित करेगे। इस जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 0733 -2223234 रहेगा। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता का मोबाइल नं. 99777-63728 तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रशिक्षण समन्वयक का मोबाइल नं. 94240-95701 है, इन नम्बरों पर भी किसानों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

No comments:

Post a Comment