AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 13 August 2015

21 जिले में सामान्य से अधिक, 16 में सामान्य, 14 जिले में कम वर्षा

21 जिले में सामान्य से अधिक, 16 में सामान्य, 14 जिले में कम वर्षा

खण्डवा 13 अगस्त,2015 - प्रदेश में एक जून से 12 अगस्त, 2015 तक 21 जिले में सामान्य से अधिक, 16 जिले में सामान्य एवं 14 जिले में कम वर्षा हुई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले खण्डवा, हरदा, बैतूल, खरगोन इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन,एवं छिंदवाड़ा हैं।
सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, सिवनी, मण्डला, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, सतना, सिंगरौली, होशंगाबाद, अशोकनगर, विदिशा, ग्वालियर, उमरिया, शिवपुरी, बुरहानपुर, बड़वानी, एवं भिण्ड हैं। कम वर्षा वाले जिले कटनी, बालाघाट, पन्ना, अनूपपुर, दमोह, सीधी, सागर, टीकमगढ़, मुरैना, दतिया, शहडोल, छतरपुर, श्योपुर और रीवा हैं। भोपाल, रायसेन, सीहोर, छिंदवाड़ा, सिवनी जिले एवं उज्जैन और इंदौर संभाग में अलर्ट की चेतावनी दी गयी है। खण्डवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी होशंगाबाद संभाग में हेवी अलर्ट की चेतावनी दी गयी है।

No comments:

Post a Comment