जिले में इस वर्ष अब तक हो चुकी है औसतन 801 मिमी वर्षा
खण्डवा 13 अगस्त, 2015 - जिले में इस वर्ष 1 जून से अबतक औसतन 801 मि.मी. वर्षा हो चुकी है। गत 1 जून सेे अब तक खण्डवा तहसील क्षेत्र में 1107 मि.मी., नया हरसूद क्षेत्र 694 व पंधाना क्षेत्र में 602 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत 24 घंटों में जिले में औसतन 7.6 मि.मी. वर्षा हो चुकी है। इसमें खण्डवा तहसील क्षेत्र में 4 मि.मी., नया हरसूद क्षेत्र 17 व पंधाना क्षेत्र में 2 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 13 अगस्त तक खण्डवा तहसील क्षेत्र में 915 मि.मी., नया हरसूद क्षेत्र 483 व पंधाना क्षेत्र में 553 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। इस प्रकार गत वर्ष 13 अगस्त तक कुल औसतन 650.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
No comments:
Post a Comment