न्यू हरसूद में हुई 7 मिमी वर्षा
खण्डवा 11 अगस्त, 2015 - जिले में गत 24 घंटों में औसतन 2.3 मि.मी. वर्षा हो चुकी है। खण्डवा तहसील क्षेत्र में 0 मि.मी., नया हरसूद क्षेत्र 7 व पंधाना क्षेत्र में 0 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत 1 जून सेे अब तक खण्डवा तहसील क्षेत्र में 1034 मि.मी., नया हरसूद क्षेत्र 620 व पंधाना क्षेत्र में 577 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह अब तक जिले में 743.6 मि.मी. औसतन बारिश हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 11 अगस्त तक खण्डवा तहसील क्षेत्र में 915 मि.मी., नया हरसूद क्षेत्र 483 व पंधाना क्षेत्र में 547 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। इस प्रकार गत वर्ष 11 अगस्त तक कुल औसतन 648.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
No comments:
Post a Comment