पिछले 24 घंटों में खण्डवा में हुई 2 मि.मी. वर्षा
खण्डवा 3 अगस्त,2015 - जिले में गत 24 घंटो में औसतन 1 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में 2 मि.मी., नया हरसूद में 0 मि.मी., व पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में 1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 567 मि.मी., नया हरसूद में 347 मि.मी. वर्षा व पंधाना में 386 मि.मी. दर्ज हुई है। गत वर्ष 3 अगस्त तक खण्डवा में 904 मि.मी., नया हरसूद में 468 मि.मी. व पंधाना में 535 मि.मी. दर्ज की गई थी। इस तरह गत वर्ष 3 अगस्त तक कुल 635.6 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 433 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment