AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 9 June 2015

कृषि क्रांति रथ आज जिले के 21 गॉवों का दौरा कर किसानों को करेंगे जागरूक

कृषि क्रांति रथ आज जिले के 21 गॉवों का दौरा कर किसानों को करेंगे जागरूक

खण्डवा 09 जून,2015 - कृषि महोत्सव के तहत जिले के सभी विकासखण्डों में किसानों को जैविक खेती और कृषि की आधुनिकतम तकनीकों की जानकारी देने के लिए कृषि क्रांति रथो का भ्रमण जारी है। यह रथ प्रत्येक दिन 3 ग्राम पंचायतों में जाकर किसानों को जागरूक कर रहे है। रथो के साथ कृषि वैज्ञानिक व उन्नत कृषक भी इन पंचायतों का दौरा कर किसानो को खेती की नई-नई उपयोगी बातें बता रहे है। इसी क्रम में 10 जून को कृषि क्रांति रथ खण्डवा विकास खण्डवा के बेनपुराकुरवाड़ा, धरमपुरी व मछौड़ी रैयत का दौरा करेंगे। इसी तरह कृषि क्रांति रथ पंधाना विकास खण्ड के ग्राम खिडगांव, मोरदड़, बिहार, बाधमला, आरूद व पोखरखुर्द, छैगॉंवमाखन के ग्राम पोखरकला, भोण्डवा व भीलखेड़ी, खालवा के ग्राम मेढ़ापानी, डामिया, पटाजन, सुकवी रैयत, मोहन्याखेडा व जामन्याकलां, पुनासा के ग्राम रिछफल, हरवंषपुरा व नरलाय ग्रामों का दौरा करेंगे। 
क्रमांक/47/2015/603/षर्मा

No comments:

Post a Comment