AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 19 June 2015

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए पखवाड़ा आज से

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए पखवाड़ा आज से  

खण्डवा 19 जून,2015 - प्रदेश में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए 20 जून से 5 जुलाई तक पखवाड़ा मनाया जायेगा। जाँच दलों का गठन कर विशेष अभियान चलाया जायेगा। राज्य शासन ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किया है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर टास्क फोर्स के सहयोग से कार्यवाही की जायेगी। फोर्स में राजस्व, खनिज, वन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। 
क्रमांक/104/2015/659/षर्मा

No comments:

Post a Comment