AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 26 June 2015

खंडवा जिले में अब तक हो चुकी है सामान्य से अधिक वर्षा

खंडवा जिले में अब तक हो चुकी है सामान्य से अधिक वर्षा

खण्डवा 26 जून,2015 -   प्रदेश में 1 से 25 जून, 2015 तक 28 जिले में सामान्य से अधिक, 11 जिलों में सामान्य, 10 जिलों में कम एवं 2 जिलों में अल्प वर्षा हुई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिलों में खण्डवा, के साथ साथ बालाघाट, छिंदवाड़ा, मण्डला, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, छतरपुर, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मुरैना, गुना, भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, होशंगाबाद तथा बैतूल शामिल हैं।
सामान्य वर्षा वाले जिलों में जबलपुर, कटनी, सिवनी, टीकमगढ़, सीधी, सतना, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया एवं विदिशा शामिल हैं। कम वर्षा वाले जिलों में सागर, दमोह, पन्ना, सिंगरोली, अनूपपुर, उमरिया, बुरहानपुर, श्योपुर, भिण्ड और हरदा शामिल हैं। अल्प वर्षा वाले जिले शहडोल तथा रीवा हैं।
क्रमांक/150/2015/705/षर्मा

No comments:

Post a Comment