AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 30 June 2015

संयुक्त कलेक्टर श्री डोडिया को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

संयुक्त कलेक्टर श्री डोडिया को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई


खण्डवा 30 जून,2015 - संयुक्त कलेक्टर श्री जी.एस. डोडिया आज सेवानिवृत्त हो गए है। इस अवसर पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने श्री डोडिया को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेट कर उन्हंे सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर श्री डोडिया द्वारा पंचायत निर्वाचन एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए किए गए कार्यो की सराहना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार , अपर कलेक्टर श्री एस.एस.बघेल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमति माला श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति प्रियंका गोयल, व श्री अरविंद चौहान व एसडीएम श्री शाष्वत शर्मा, कलेक्ट्रेट के अधीक्षक श्री पी.के.पाराषर भी उपस्थित थे। 
 अपर कलेक्टर श्री बघेल ने अपने संबोधन में श्री डोडिया के स्वस्थ्य व दीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोषी ने किया। आभार प्रदर्षन संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माला श्रीवास्तव ने किया।

No comments:

Post a Comment