AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 8 July 2019

उत्कृष्ट विद्यालय में रिक्ट सीटों के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित

उत्कृष्ट विद्यालय में रिक्ट सीटों के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित 

खण्डवा 8 जुलाई, 2019 - जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय श्री रायचन्द्र नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 11वी में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 26 जून को आयोजित प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। संस्था प्राचार्य श्री आर.के. सेन ने बताया कि संस्था में कक्षा 11वी में गणित संकाय में 12, जीव विज्ञान संकाय में 2 व वाणिज्य संकाय में 4 सीटें रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि घोषित परीक्षा परिणाम में मेरिट अनुसार उक्त रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा। संकाय द्वारा रिक्त सीटों के आधार पर प्रथम वरीयता सूची संस्था के सूचना पत्र पर प्रदर्शित कर दी गई है। इस सूची में शामिल विद्यार्थी आगामी 2 दिनों में अपने प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करायें। उन्होंने बताया कि प्रथम सूची में सम्मिलित विद्यार्थियों द्वारा प्रवेश न लिए जाने की स्थिति में वरीयता क्रम अनुसार अगली सूची जारी की जायेगी। इसके बाद प्रथम सूची में सम्मिलित प्रवेश न लेने वाले विद्यार्थियों का कोई दावा मान्य नही होगा। 

No comments:

Post a Comment