AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 9 August 2015

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया जेल का आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया जेल का आकस्मिक निरीक्षण



खण्डवा 9 अगस्त, 2015 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. एम.के.अग्रवाल  व पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार ने रविवार को शहीद जननायक टंटया भील जिला जेल खण्डवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री एस.एस.बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गोपाल खाण्डेल, सहित विभिन्न पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक डॉ. सिकरवार ने विभिन्न बेरको मंे जाकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था व बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री पी.एस.बडेरिया ने उन्हें बताया कि जेल की क्षमता लगभग 168 केदियों की है , जबकि जेल में वर्तमान मंे लगभग 563 बंदी है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण टॉवर पर चढ़कर जेल की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। उन्हांेने जेल परिसर में लगे सीसीटीवी केमरे के कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों ने बंदियों के सामान की भी जॉंच की।  

No comments:

Post a Comment