खंडवा सहित प्रदेश के 20 जिलों में हो चुकी है सामान्य से अधिक वर्षा
खण्डवा 9 अगस्त, 2015 - जिले में गत 24 घंटों में औसतन 7 मि.मी. वर्षा हो चुकी है। खण्डवा तहसील क्षेत्र में 3 मि.मी., नया हरसूद क्षेत्र 15 व पंधाना क्षेत्र में 3 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत 1 जून सेे अब तक खण्डवा तहसील क्षेत्र में 1029 मि.मी., नया हरसूद क्षेत्र 613 व पंधाना क्षेत्र में 577 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह अब तक जिले में 739.6 मि.मी. औसतन बारिश हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 9 अगस्त तक खण्डवा तहसील क्षेत्र में 915 मि.मी., नया हरसूद क्षेत्र 481 व पंधाना क्षेत्र में 547 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। इस प्रकार गत वर्ष 9 अगस्त तक कुल औसतन 647.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
प्रदेश में एक जून से अब तक हुई वर्षा के आधार पर 20 जिले में सामान्य से अधिक, 20 जिले में सामान्य और 11 जिले में कम वर्षा हुई है। जिन जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, उनमें खण्डवा, हरदा, बैतूल, खरगोन इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, और बड़वानी हैं। सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, छिन्दवाड़ा, मण्डला, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, छतरपुर, रीवा, सतना, सिंगरौली, दतिया, होशंगाबाद, अशोकनगर, विदिशा, ग्वालियर, सिवनी, शहडोल, उमरिया, शिवपुरी, रायसेन एवं बुरहानपुर हैं। सामान्य से कम वर्षा वाले जिले कटनी, बालाघाट, पन्ना, अनूपपुर, श्योपुर, दमोह, सीधी, सागर, टीकमगढ़, भिण्ड एवं मुरैना हैं।
No comments:
Post a Comment