AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 15 July 2015

प्रदेश में 8 जिलो में अधिक व 29 जिलों में सामान्य वर्षा

प्रदेश में 8 जिलो में अधिक व 29 जिलों में सामान्य वर्षा 

खण्डवा सहित 13 जिलों में कम व बुरहानपुर जिले में अब तक हुई अल्प वर्षा

खण्डवा 15 जुलाई,2015 - प्रदेश में 1 जून से अभी तक हुई वर्षा के आधार पर 8 जिले में सामान्य से अधिक, 29 जिले में वर्षा की सामान्य, 13 जिले में सामान्य से कम और एक जिले में अल्प वर्ष हुई है। प्रदेश में वर्तमान में स्थिति सामान्य है।
जिन जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है उनमें डिण्डोरी, नरसिंहपुर, छतरपुर, सतना, उज्जैन, मुरैना, ग्वालियर और राजगढ़ है। सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, कटनी, बालाघाट, छिन्दवाड़ा, सिवनी, दमोह, रीवा, शहडोल, सिंगरौली, उमरिया, मंडला, टीकमगढ़, इंदौर, अलीराजपुर, खरगोन, मंदसौर, रतलाम, देवास, शाजापुर, भिण्ड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, भोपाल, रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद और बैतूल है। कम वर्षा वाले जिलों में  खंडवा, सागर, पन्ना, सीधी, अनूपपुर, धार, झाबुआ, बड़वानी, नीमच, आगर-मालवा, श्योपुर, सीहोर एवं हरदा है। अल्प वर्षा वाला जिला बुरहानपुर है। 
क्रमांक/105/821/2015/षर्मा 

No comments:

Post a Comment