AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 20 July 2015

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा ‘‘महापौर ट्राफी ‘‘ 24 जुलाई से

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा ‘‘महापौर ट्राफी ‘‘ 24 जुलाई से

खण्डवा 20 जुलाई,2015 - जिला टेबल टेनिस संगठन खंडवा एवं नगर पालिका निगम खंडवा के  संयुक्त  तत्वाधान में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता ‘‘ महापौर ट्राफी‘‘ का  आयोजन 24 से 27 जुलाई तक सिविल लाइन्स स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल प्रषाल में किया जा रहा है।  
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि  इस राज्य स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा में  प्रदेष  के इन्दौर , भोपाल , ग्वालियर , जबलपुर, उज्जैन, रतलाम ,सिहोर, गुना,खरगोन, बड़वानी ,बुरहानपुर, रीवा , नरसिंहपुर,  देवास , धार  व  खंडवा  सहित  अन्य  जिले के  लगभग  200 महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग  लेने आ रहे है। इस  तीन  दिवसीय राज्य  स्तरीय स्पर्धा  का  आयोजन सिविल  लाइन्स  स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद  मुखर्जी खेल प्रषाल में किया जा रहा है।  आयोजन सचिव श्री सुनील शर्मा  ने  बताया कि  नगर पालिका  निगम खंडवा एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग  भोपाल के  विषेष सहयोग से इस प्रतियोगिता का  आयोजन  किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में खण्डवा के लगभग 45 महिला एवं पुरूष खिलाड़ी भाग ले रहे है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी आराध्य भट्ट, सुरभि चावरे, आस्था लाड़, प्रियेष साहु, आस्था मुजमेर, सेजल कुषवाह आदि खिलाड़ी भी भाग ले रहे है। इस  स्पर्धा  हेतु अन्तरार्ष्ट्रीय एम्पायर श्री आर. सी.  मौर्या  को  चीफ  रेफरी नियुक्त  किया गया है , एवं श्री आर. पी. जोषी एवं आई. जी. पुरोहित को  सहायक  मुख्य निर्णायक नियुक्त  किया गया है। साथ ही  विभिन्न  टेबलों हेतु 12 राज्य स्तरीय अम्पायारों को भी नियुक्त किया गया है।  
खंडवा में पहली बार अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के सिन्थेटिक फ्लोर का प्रयोग होगा -
इस राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता हेतु मध्य प्रदेष टेबल टेनिस इंदौर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक फ्लोर भी उपलब्ध कराए जा रहे। जिस पर पूर्व में एषियन चेम्पियन षिप, सहित राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा चुका है।  सिन्थेटिक फ्लोर  के  कारण खिलाडियों के खेलते समय मूवमेन्ट काफी सही  होते है साथ ही  पैरों में  झटका नही लगता है। 
क्रमांक/115/831/2015/षर्मा

No comments:

Post a Comment