AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 24 July 2015

निःशुल्क साइकिल और गणवेश की राशि का रिकार्ड रखा जायेगा

निःशुल्क साइकिल और गणवेश की राशि का रिकार्ड रखा जायेगा

खण्डवा 24 जुलाई,2015 - राज्य शासन ने निःशुल्क साइकिल और गणवेश प्रदाय योजना में विद्यार्थियों के खाते में जमा होने वाली राशि के व्यय के बाद उसका वाउचर रिकार्ड में रखने के निर्देश दिये हैं। दोनों योजना में विद्यार्थियों को साइकिल और गणवेश खरीदने के लिये उनके खाते में राशि जमा की जाती है। शासन ने खाते में राशि प्राप्त होने के 30 दिवस की समयावधि में विद्यार्थियों से वाउचर प्राप्त करने को कहा है। संबंधित प्राचार्य वाउचर प्राप्त कर उसे अभिलेख में रखेंगे।
      हितग्राही विद्यार्थी द्वारा उनके खाते में राशि प्राप्त होने के 30 दिन के भीतर व्यय की गयी साइकिल एवं गणवेश के वाउचर प्राचार्य को प्रस्तुत नहीं करने पर राशि की वसूली की जायेगी। संबंधित प्राचार्य सामग्री क्रय नहीं करने वाले विद्यार्थी से एकमुश्त राशि की वसूली कर उसे कोषालय में जमा करवायेंगे।
क्रमांक/149/865/2015/षर्मा

No comments:

Post a Comment